बसपा-कांग्रेस-भाजपा छोड़ कर सैकड़ों नेता समाजवादी पार्टी में शामिल हुएबसपा-कांग्रेस-भाजपा छोड़ कर सैकड़ों नेता समाजवादी पार्टी में शामिल हुए

बसपा-कांग्रेस-भाजपा छोड़ कर सैकड़ों नेता समाजवादी पार्टी में शामिल हुए

समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय, 19 विक्रमादित्य मार्ग लखनऊ के डॉ0 राममनोहर लोहिया सभागार में समाजवादी पार्टी की नीतियों एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में आस्था जताते हुए आज बसपा, कांग्रेस और भाजपा को छोड़कर सैंकड़ों नेता अपने साथियों के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। इनके अतिरिक्त अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के भी कई प्रमुख पदाधिकारियों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी में शामिल होने वाले सभी नेताओं से उम्मीद जताई कि वे लोकसभा चुनाव में पूरी ताकत से साथ देंगे। संघर्ष में उनका साथ समाजवादी पार्टी को मजबूती देगा। उन्होंने कहा यूपी के 80 बिहार के 40 मिलकर भाजपा का सफाया करेंगे। भाजपा जनता के सवालों के घेरे में है। भाजपा को जनता के सवालों का जवाब देना होगा।

भाजपा छोड़कर श्री शिव कुमार बेरिया पूर्व कैबिनेट मंत्री उ0प्र0 ने समाजवादी पार्टी में वापसी की। रूदौली जिला बाराबंकी के पूर्व विधायक श्री रूश्दी मियां बसपा छोड़कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। श्री अतहर खान भुटटो नेता रसूलाबाद, राम मिलन भारतीय बसपा मंडल कोआर्डिनेटर, सिद्धार्थ नगर बसपा छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हुए कांग्रेस छोड़कर डॉ0 वीपी शर्मा और बसपा छोड़कर अभिनंदन शर्मा समाजवादी पार्टी में शामिल हुए। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा मेरठ के महामंत्री श्री सुधीर कांत शर्मा अपने तमाम साथियों के साथ समाजवादी पार्टी के सदस्य बन गए। श्री अंकित शर्मा पूर्व प्रत्याशी बड़ोत विधानसभा ने भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। राजा राजीव कुमार सिंह पूर्व मंत्री उ0प्र0 के पुत्र श्री राजा रितेश कुमार सिंह भी आज समाजवादी पार्टी के सदस्य बन गए।
श्री शिव कुमार बेरिया के साथ सर्वश्री राजेश तिवारी, के.के. यादव, सौरभ यादव आलोक बाजपेयी, प्रदीप दुबे, मुमताज अहमद, मुकीव्वर खां नाजिम वारसी, मेवा लाल शंखवार, सुहेल खां, सभासद वसीम वारसी, रमाशंकर गुप्ता, रवीन्द्र पालीवाल, मोनू गुप्ता, दलीप पाल, संतोष यादव, दीपू यादव, प्रकाश यादव, नसीम, मुमताज, बृजभान शंखवार, रवि दोहरे ने सदस्यता ग्रहण की।
श्री रुश्दी मियां के साथ सर्वश्री श्रीपाल रावत जिला पंचायत सदस्य, शाहमसूद, घनश्याम कोरी जिला पंचायत सदस्य, विनय तिवारी, गिरीश मिश्र, मुनव्वर ली पूर्व प्रमुख, मांधाता सिंह, अब्बास अली, जैदी, विंध्याचल सिंह, राम बहादुर यादव और अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के सर्वश्री घनश्याम शर्मा, डॉ0 बालेन्द्र कुमार, अंकित मदन शर्मा, सुधीर शर्मा, सत्यप्रकाश मिश्र, सरोज शर्मा भी समाजवादी पार्टी में शामिल हुए।
इस अवसर पर पूर्व सांसद श्री उदय प्रताप सिंह, पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक श्री अवधेश प्रसाद, पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री राजेन्द्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम पटेल, विधायक श्री शाहिद मंजूर, श्री पवन पाण्डेय पूर्व विधायक अयोध्या तथा लालजी यादव जिलाध्यक्ष सिद्धार्थनगर की उपस्थिति उल्लेखनीय रही है।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता

 

by samajwadi party official facebook page

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *